यदि आप अपने लुक में कुछ ट्रेडिशनल और थोड़ा हटके जोड़ना चाहती हैं, तो कश्मीरी स्टाइल घुंघरू इयररिंग ट्राई कर सकती हैं। इनके खूबसूरत डिजाइन और छोटी-छोटी घुंघरुओं की लटकन कानों के साथ-साथ पूरे लुक को भी अट्रैक्टिव बना देती है।
1. मल्टी-घुंघरू झुमकी
एक साथ लगे कई छोटे घुंघरू इस डिजाइन को एक रॉयल लुक देते हैं। इसे साड़ी, सूट या किसी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
2. लॉन्ग चेन कश्मीरी इयररिंग
इस डिजाइन में कानों से नीचे तक आती लंबी चेन के साथ कई छोटे घुंघरू लगे होते हैं। यह रॉयल लुक तो देता ही है, साथ ही इसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है।
3. कश्मीरी चेन झुमका
लंबी चेन के साथ जुड़े घुंघरू इस इयररिंग को खास बनाते हैं। यह डिजाइन चेहरे को अट्रैक्टिव लुक देता है और ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ काफी सुंदर लगता है।
4. ट्रेडिशनल कश्मीरी झुमकी
कश्मीरी स्टाइल का यह ट्रेडिशनल डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी खूबसूरत दिखाई देता है। पूजा या किसी फैमिली फंक्शन में यह आपके लुक को ट्रेंडी बना सकता है।
5. कश्मीरी घुंघरू झुमका
लंबी चेन और छोटे-छोटे घुंघरुओं वाला यह डिजाइन ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों लुक देता है। त्योहारों पर इसे पहनकर सूट या साड़ी पर खूबसूरत लुक पाया जा सकता है।
6. झूमर स्टाइल घुंघरू इयररिंग
इस डिजाइन में घुंघरुओं की लटकन कानों के पास खूबसूरत तरीके से नजर आती है। त्योहारों पर यूनिक डिजाइन पहनना चाहती हैं, तो यह डिजाइन अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
7. पर्ल घुंघरू कश्मीरी झुमका
छोटी-छोटी मोतियों और घुंघरुओं से सजा यह डिजाइन देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। त्योहारों पर इसे सिंपल सूट या साड़ी के साथ पहनकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं।