मानसून का मौसम बागवानी प्रेमियों के लिए खुशी तो लाता है, लेकिन साथ ही पौधों की देखभाल में कुछ चुनौतियां भी खड़ी करता है। खासतौर पर हिबिस्कस (गुड़हल) का पौधा, जो अपनी खूबसूरती और रंग-बिरंगे फूलों के लिए जाना जाता है, इस मौसम में थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की मांग करता है। बारिश के समय ज्यादा नमी, जलभराव, कीट और फंगल इंफेक्शन जैसे मुद्दे हिबिस्कस की सेहत पर असर डाल सकते हैं। अगर समय रहते कुछ आसान लेकिन जरूरी उपाय अपनाए जाएं, तो ये पौधा मानसून के दौरान भी हरा-भरा और फूलों से भरपूर रह सकता है।
