पानी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक माना जाता है। लेकिन अक्सर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि पानी किस बर्तन में पीना ज्यादा बेहतर होता है। अलग-अलग बर्तनों में रखा पानी अपने गुणों में थोड़ा फर्क ला सकता है। आमतौर पर घरों में स्टील, कांच और तांबे के बर्तन ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। हर बर्तन की अपनी खासियत होती है और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि पानी पीने के लिए कौन सा बर्तन ज्यादा सुरक्षित और सही माना जाता है।
