सफेद कपड़े हमेशा से सादगी और स्टाइल का प्रतीक माने जाते हैं। चाहे सफेद शर्ट हो, कुर्ता हो या बेडशीट, ये हर मौके पर साफ-सुथरा और एलिगेंट लुक देते हैं। लेकिन जितना आसान इन्हें पहनना लगता है, उतना ही मुश्किल होता है इनकी सफेदी को लंबे समय तक बरकरार रखना। अक्सर कुछ ही धुलाई के बाद सफेद कपड़े फीके, ग्रे या हल्के पीले नजर आने लगते हैं। कई लोग इसे कपड़े की खराब क्वालिटी समझ लेते हैं, जबकि असल में इसके पीछे हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं।
