Get App

BJP ने फिर से दिखाई ताकत, ब्रांड मोदी की चमक बढ़ी, ये हैं हरियाणा-जम्मू कश्मीर चुनावों के 5 सबसे बड़े संदेश

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के नतीजों ने चौंकाया है। लोकसभा चुनावों में कम सीटें हासिल करने बाद BJP एक बार फिर से ताकत दिखाने में सफल रही है। एक बार फिर ब्रांड मोदी की ताकत दिखी है। जम्मू-कश्मीर में भी बीजेपी सबसे बड़ी राष्ट्रीय दल के रूप में सामने आई है। उसका वोट शेयर सबसे ज्यादा है

Nalin Mehtaअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 4:31 PM
BJP ने फिर से दिखाई ताकत, ब्रांड मोदी की चमक बढ़ी, ये हैं हरियाणा-जम्मू कश्मीर चुनावों के 5 सबसे बड़े संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में 27 रैलियां की थी। इसके उलट कांग्रेस को उन ज्यादातर सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है, जहां राहुल गांधी ने रैलियां की थीं।

लोकसभा चुनावों में बीजेपी की कम सीटों को कुछ लोगों ने नरेंद्र मोदी के प्रभाव में कमी का संकेत माना था। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के नतीजों से जाहिर है कि तब कुछ एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाने में जल्दबाजी कर दी थी। हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत और जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में बीजेपी का उभरना राजनीति के लिए बड़े मायने रखता है। इससे राष्ट्रीय राजनीति में आने वाले बदलाव की निम्नलिखित पांच वजहें हैं:

1. हरियाणा के नतीजे बताते हैं कि हिंदी बेल्ट में BJP का असर नहीं घटा है

लोकसभा चुनावों में BJP को अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिली थीं। इसकी बड़ी वजह हिन्दी भाषी कुछ राज्यों में इसका खराब प्रदर्शन था। यूपी में बीजेपी के हाथ से कई सीटें निकल गईं। हरियाणा में इसने करीब आधी सीटें गंवाई थीं। राजस्थान में भी इसे नुकसान उठाना पड़ा था। इसमें कुछ दलित और पार्टी मतदाताओं के पार्टी से दूरी बना लेने का बड़ा हाथ था।

लोकसभा चुनावों के नतीजों के ठीक तीन महीने बाद हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा के सत्ता में लौटने से यह साफ हो गया है कि लोकसभा चुनावों के नतीजों में लोकल और अस्थायी मसलों का बड़ा हाथ था न कि वे किसी बदलाव के संकेत थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें