Get App

Bypolls 2024: वायनाड संसदीय क्षेत्र और 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 23 नवंबर को जारी होगा रिजल्ट

Bypolls 2024: देशभर के अलग-अलग राज्यों में खाली हुए 47 विधानसभा सीटों और केरल में एक संसदीय सीट वायनाड के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। गांधी ने वायनाड सीट खाली कर दी थी और रायबरेली सीट को बरकरार रखा था

Akhileshअपडेटेड Oct 15, 2024 पर 5:12 PM
Bypolls 2024: वायनाड संसदीय क्षेत्र और 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 23 नवंबर को जारी होगा रिजल्ट
Bypolls 2024: देश भर में 47 विधानसभा क्षेत्रों और वायनाड संसदीय क्षेत्र के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे

Bypolls 2024: चुनाव आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को घोषणा की है कि देश के विभिन्न राज्यों में 48 विधानसभा क्षेत्रों और दो संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव अगले महीने होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को बताया कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम और राजस्थान समेत देश के अलग-अलग राज्यों में खाली हुए 47 विधानसभा क्षेत्रों और केरल की वायनाड संसदीय सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। हालांकि, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 20 नवंबर को होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र में एक 1 संसदीय क्षेत्र नांदेड़ के लिए भी 20 नवंबर को ही उपचुनाव होंगे।

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ ही 23 नवंबर को मतगणना होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। गांधी ने वायनाड सीट खाली कर दी थी और रायबरेली सीट को बरकरार रखा था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। कहा जाता है कि वायनाड को चुनने का कारण कांग्रेस की दक्षिण भारत खासकर केरल में अपने पैर पसारने की योजना है। वहीं, नांदेड़ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण के हाल में निधन के बाद इन सीट पर चुनाव कराना जरूरी हो गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें