Credit Cards

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-मार्च 2026 तक देश में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा

अमित शाह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली जेएमएम की सरकार नक्सलवाद को बढावा देती रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मार्च 2026 तक देश में नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा देगी। शाह ने झारखंड में एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई

अपडेटेड Nov 03, 2024 पर 5:48 PM
Story continues below Advertisement
झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। राज्य में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने 3 नवंबर को देश में नक्सली समस्या को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद देश में खत्म हो जाएगा। उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली जेएमएम की सरकार पर नक्सलवाद को बढावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार मार्च 2026 तक देश में नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा देगी।

झारखंड में बनेगी एनडीए की सरकार

शाह (Amit Shah) ने झारखंड में एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से कम से कम 52 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि यह कैलकुलेशन अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों पर आधारित है। राज्य की जेएमएम सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "यह दलित-विरोधी, आदिवासी विरोधी, गरीब विरोधी और युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त है। यह सरकार अपने राजनीतिक फायदों के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही है।"


भ्रष्टाचार करने वाले नेता जेल जाएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, "हमने इस समस्या को पिछले पांच सालों में जड़ से खत्म करने की कोशिश की है। अब केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस समस्या को मार्च 2026 तक खत्म कर देगी।" उन्होंने सोरेन पर आदिवासी और गरीबों के लिए आवंटित फंड को हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने यहां तक कहा कि एक बार बीजेपी सत्ता में आ गई तो झारखंड के भ्रष्ट नेता जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि हाल में हुए लोकसभा चुनावों में लोगों का 47 फीसदी वोट झारखंड में एनडीए अलायंस के पक्ष में पड़ा था। इसका मतलब है कि 81 में से 52 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Chunav 2024: 'आदिवासियों को UCC से रखा जाएगा बाहर' झारखंड चुनाव से पहले अमित शाह ने किया बड़ा वादा

13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा मतदान

शाह ने कहा कि झारखंड के लोगों ने लोकसभा चुनावों में 14 में से 9 सीटें एनडीए की झोली में डाली। एनडीए के पक्ष में 80 लाख वोट डाले गए। झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। राज्य में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। राज्य में एनडीए का मुकाबले इंडिया ब्लॉक से है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 03, 2024 5:37 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।