Get App

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार समाप्त, 17 नवंबर को EVM में कैद होगी 2,533 प्रत्याशियों की किस्मत

MP Election 2023: BJP के शीर्ष प्रचारक PM मोदी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रदेश का 9 दफा दौरा किया और 14 जनसभाओं को संबोधित किया। सत्ता बरकरार रखने के लिए BJP प्रधानमंत्री के करिश्मे और लोकप्रियता पर भारी भरोसा कर रही है। भगवा पार्टी का अभियान "एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी" के नारे इर्द-गिर्द बुना गया था

Akhileshअपडेटेड Nov 16, 2023 पर 11:23 AM
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार समाप्त, 17 नवंबर को EVM में कैद होगी 2,533 प्रत्याशियों की किस्मत
MP Election 2023: एमपी में एक चरण में शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान होगा

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार प्रचार अभियान बुधवार (15 नवंबर) शाम को समाप्त हो गया। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के नेता राज्य में घूम घूमकर जनसभाएं, रोड शो करते हुए आरोप-प्रत्यारोप और अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए कई वादे किए। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार शाम 6 बजे समप्त हो गया। जबकि प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के नक्सल प्रभावित जिलों में चुनाव प्रचार दोपहर तीन बजे बंद हो गया। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में सत्ता के लिए मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच है।

मध्य प्रदेश में कम से कम 5,60,60,925 मतदाता हैं। इनमें से 2,88,25,607 पुरुष, 2,72,33,945 महिलाएं और 1,373 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। एमपी में एक चरण में शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक राज्य के 2,049 मतदान केंद्रों पर चलेगा।

कांग्रेस-बीजेपी ने लगाया जोर

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उनकी पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए आखिरी मिनट तक प्रयास किए। प्रचार के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रैलियों को संबोधित किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें