Get App

MP Elections: मध्य प्रदेश की ये 10 सीट करेंगी दिग्गजों का भाग्य तय, सांसद-मंत्री से लेकर बागी नेता तक हैं उम्मीदवार

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर आगामी 17 नवंबर को चुनाव होने हैं। इस चुनाव में कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है। यहां 10 ऐसी ही वीआईपी विधानसभा सीटों पर एक नजर डालते हैं, जहां से केंद्रीय मंत्री, सांसद से लेकर मुख्यमंत्री पद के दावेदार तक चुनावी मैदान में हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 14, 2023 पर 7:54 PM
MP Elections: मध्य प्रदेश की ये 10 सीट करेंगी दिग्गजों का भाग्य तय, सांसद-मंत्री से लेकर बागी नेता तक हैं उम्मीदवार
मध्य प्रदेश में BJP और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर आगामी 17 नवंबर को चुनाव होने हैं। यहां एक-दो सीटों को छोड़कर बाकी जगह भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीधी लड़ाई है। बीजेपी ने राज्य की 136 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी पहली सूची आनी बाकी है। इस चुनाव में कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लगा हुआ है। यहां 10 ऐसी ही वीआईपी विधानसभा सीटों पर एक नजर डालते हैं, जहां से केंद्रीय मंत्री, सांसद से लेकर मुख्यमंत्री पद के दावेदार तक चुनावी मैदान में हैं।

1. बुधनी विधानसभा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस सीट से पिछले 4 बार से लगातार मुख्यमंत्री है। पिछले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सुभाष यादव के बेटे अरुण यादव ने उन्हें चुनौती दी थी, लेकिन वह करीब 58,000 वोटों के अंतर से हार गए थे। फिलहाल अभी कांग्रेस ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मुख्यमंत्री की सीट होने के नाते यह विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीटों में से एक हो गई है।

2. छिंदवाड़ा विधानसभा

छिंदवाड़ा इलाके को मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री घोषित किया था। इसके बाद वह 2018 में उपचुनाव में करीब 25,000 वोटों से इस सीट से जीतकर विधायक बने थे। बीजेपी ने पिछले 10 सालों में कई बड़े विपक्षी नेताओं को उनके गढ़ में मात दी है। ऐसे में पार्टी छिंदवाड़ा में भी अपने सबसे मुख्य प्रतिद्वंदी को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें