मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने साल के आखिर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से कुछ महीने पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) किया। राज्य में विधानसभा चुनाव होने में तीने महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ BJP ने मध्य प्रदेश में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को साधने की कोशिश की है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सुबह करीब नौ बजे राज भवन में तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
