Credit Cards

MP Election 2023: 'कमलनाथ अब 2018 के नहीं 2023 के मॉडल हैं' भ्रष्टाचार पर शिवराज सरकार को घेरते हुए बोले कांग्रेस के दिग्गज नेता

MP Election 2023: इस बार तो कमलनाथ ने भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 'कमलनाथ अब 2018 के नहीं 2023 के मॉडल हैं।' कमलनाथ, शिवराज सिंह चौहान पर '50 फीसदी कमिशनघोरी' और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते आए हैं। अब पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और राज्य सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। ये पूरा किस्सा कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का है

अपडेटेड Sep 18, 2023 पर 3:42 PM
Story continues below Advertisement
भ्रष्टाचार पर शिवराज सरकार को घेरते हुए बोले कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) से पहले कांग्रेस (Congress) और BJP एक दूसरे पर छींटाकशी का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने न सिर्फ राज्य सरकार बल्कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के खिलाफ भी सख्त रवैया अपनाया हुआ है। खासकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ (Kamal nath), तो शिवराज सरकार पर लगातार ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते आए हैं। इस बार तो कमलनाथ ने भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 'कमलनाथ अब 2018 के नहीं 2023 के मॉडल हैं।'

दरअसल कमलनाथ, शिवराज सिंह चौहान पर '50 फीसदी कमिशनघोरी' और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते आए हैं। अब पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और राज्य सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।


ये पूरा किस्सा कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का है। जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा, "शिवराज सरकार में सभी जगह कमीशनखोरी चल रही है। महाकाल लोक में तो सरकार ने 100 फीसदी भ्रष्टाचार किया। क्या आपकी सरकार आने के बाद इसकी जांच के लिए कोई SIT बनाई जाएगी?"

कमलनाथ ने अपनी 15 महीने की सरकार का हवाला देते हुए, इस सवाल का जवाब कुछ यूं दिया, "करीब 15 महीने की सरकार में ढाई महीने आचार सहिंता और लोकसभा चुनाव में ही चला गया।"

'हम तैयार हैं...' लोकसभा चुनाव समय से पहले कराने के मुद्दे पर बोले CM नीतीश कुमार, INDIA गुट को बताया 'एकजुट'

उन्होंने ये बात भी कबूली कि साढ़े 11 महीने में उनकी सरकार ने पिछली सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए कोई रास्ता नहीं अपनाया था। उन्होंने कहा, "मेरे पास फुर्सत नहीं थी।"

हालांकि, इसके बाद कमलनाथ ने जो कहा, वो अब चर्चाओं में है। उन्होंने कहा, "लेकिन एक बात आपको बता दूं, जो मैं पहले भी कह चुका हूं कि अब कमलनाथ 2019 के मॉडल नहीं, 2023 के मॉडल हैं।"

कांग्रेस शुरुआत से ही BJP को '50% कमीशन वाली सरकार' कहती आई है। इससे पहले भी कमलनाथ शिवराज सिंह चौहान पर तीखा जुबानी हमले करते आए हैं। उन्होंने BJP के चार रूप बताए थे- 'बनावटी, सजावटी, दिखावटी और मिलावटी'।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।