'अपमान की पराकाष्ठा' कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर बीजेपी, सीएम शिवराज चौहान पर हमला बोला

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बुधवार को कहा कि भाजपा की तरफ से जारी दूसरी लिस्ट में चौहान के नाम की घोषणा नहीं करना आश्चर्यजनक और "अपमान की पराकाष्ठा" है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व के रास्ता खुला छोड़ दिया है। इस साल के अंत में होने वाले चुनावों में पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए अपने बड़े दिग्गजों को तैनात किया है, जिनमें से कई ने कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 7:32 PM
Story continues below Advertisement
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर बीजेपी, सीएम शिवराज चौहान पर हमला बोला

MP Election 2023: कांग्रेस (Congress) पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) में केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के दूसरे दिग्गजों को मैदान में उतारने और दूसरी लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के नाम की घोषणा नहीं करने को लेकर BJP पर निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बुधवार को कहा कि भाजपा की तरफ से जारी दूसरी लिस्ट में चौहान के नाम की घोषणा नहीं करना आश्चर्यजनक और "अपमान की पराकाष्ठा" है।

बीजेपी ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व के रास्ता खुला छोड़ दिया है। इस साल के अंत में होने वाले चुनावों में पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए अपने बड़े दिग्गजों को तैनात किया है, जिनमें से कई ने कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है।

39 सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार दूसरे सांसदों को उम्मीदवार बनाया गया, जिससे पार्टी के भीतर कई लोग हैरान हो गए।


लंबे समय से मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदार माने जा रहे, BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी वरिष्ठ नेताओं के साथ दूसरी लिस्ट में है।

इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि बीजेपी ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

इंदौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "इस संसदीय क्षेत्र में अभी बहुत काम करना है। इंदौर-1 विकास में भी नंबर वन बनेगा। हमारी जीत भी नंबर वन होगी। मेरी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं थी। मैंने सार्वजनिक सभाएं करने की योजना बनाई थी। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं उम्मीदवार बन गया हूं और हमारी पार्टी ने मुझे टिकट दिया है।"

MP Election 2023: '...तो विधायक क्या सरपंच का चुनाव लड़ें?' BJP की दूसरी लिस्ट के बाद उठने लगे बगावत के सुर

उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता तिवारी ने कहा, “कैलाश विजयवर्गीय यह नहीं कह रहे हैं कि वह तैयार नहीं थे। उनसे पूछा गया और उन्होंने इनकार कर दिया, फिर भी उन पर यह थोप दिया गया। वह कह रहे हैं कि उनका मानसिक सेटअप अब चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं है, जिसका मतलब है कि उनका मानसिक सेटअप हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।”

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “कैलाश विजयवर्गीय हर किसी पर टिप्पणी करते थे। अब, उनकी हालत लगभग पानी के बिना मछली की तरह है।”

तोमर और कुलस्ते उन सीटों से चुनाव लड़ेंगे, जो 2018 में कांग्रेस ने जीती थीं। तीन बार के सांसद, तोमर 2008 तक दो बार विधायक थे और 2009 से लोकसभा में हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल पांच बार लोकसभा सांसद रहे हैं और कभी विधायक नहीं रहे। जबकि कुलस्ते, एक आदिवासी नेता, छह बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के लिए चुने जाने से पहले 1992 में आखिरी बार विधायक थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।