Get App

MP Election: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने खोला वादों का पिटारा, सरकार बनने पर 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर और 100 यूनिट बिजली फ्री

MP Election: मंगलवार 22 अगस्त को राज्य के सागर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। LPG गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। हम राज्य में जाति जनगणना भी कराएंगे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 22, 2023 पर 3:21 PM
MP Election: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने खोला वादों का पिटारा, सरकार बनने पर 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर और 100 यूनिट बिजली फ्री
MP Election: पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य की जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया है

MP Election: देश के सबसे बड़े राजनीतिक सूबों में से एक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य में चुनावी माहौल की सरगर्मी बढ़ने लगी है। अब देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस एमपी में ऐक्शन मोड में नजर आती दिख रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य की जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया है। मंगलवार 22 अगस्त को राज्य के सागर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने जनता से सस्ते सिलेंडर, पुरानी पेंशन योजना और बिजली के बिल को माफ करने का वादा किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य के किसानों को कर्ज से छुटकारा दिलाने का भी भरोसा दिलाया।

कांग्रेस ने MP की जनता के लिए खोला वादों का पिटारा

मंगलवार 22 अगस्त को राज्य के सागर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। LPG गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। हम राज्य में जाति जनगणना भी कराएंगे। अब हमारी कार्यसमिति में पिछड़े वर्ग के 6 लोग हैं।

सनी देओल नहीं लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव, BJP सांसद ने चुनाव न लड़ने की बताई ये वजह

क्या कहा खड़गे ने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें