Maharashtra Politics: देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे आने के बाद अब सरकार गठन की तैयारी चल रही है। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना वाली महायुति गठबंधन को बहुमत मिली और इस जीत में भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी के 132 सीटों पर जीत के बाद से ही पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहा है। वहीं इन सबके बीच महाराष्ट्र की राजनीतिक गतिविधियों में एक नया मोड़ तब आया, जब कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अपने पैतृक गांव चले गए।