'शिंदे, फडणवीस तकिये के नीचे नोटों के बंडल रखकर सोते हैं, निर्दलियों को 50 से 100 करोड़ तक का दे रहे ऑफर' संजय राउत ने लगाए गंभीर आरोप

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाविकास अघाडी सरकार आई, तो मुख्यमंत्री पद का फैसला मुंबई से होगा या दिल्ली से? इस पर संजय राउत ने कहा, "मुख्यमंत्री पद का फैसला महाराष्ट्र में ही होगा। कांग्रेस के प्रमुख नेता दिल्ली से महाराष्ट्र आएंगे। उन्हें जनादेश के साथ यहां आना होगा। शरद पवार मुंबई में हैं, उद्धव ठाकरे भी मुंबई में हैं

अपडेटेड Nov 22, 2024 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement
'शिंदे, फडणवीस तकिये के नीचे नोटों के बंडल रखकर सोते हैं, निर्दलियों को 50 से 100 करोड़ तक का दे रहे ऑफर' संजय राउत ने लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र में मतदान के बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है। निर्दलीय और दूसरे छोटे दलों से संपर्क शुरू हो गया है और मुंबई में उनके संभावित विजेता विधायकों को ठहराने के लिए होटल भी बुक किए जा रहे हैं। इस बीच एग्जिट पोल के मुताबिक, महायुति के सरकार बनाने की संभावना है, लेकिन ये सिर्फ अनुमान हैं, सही नतीजे कल 23 नवंबर को ही साफ होंगे। हालांकि, सरकार कौन बनाएगा, इससे भी बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? इसी बात की ज्यादा चर्चा हो रही है। इस पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कई बड़े दावे किए हैं।

मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने शुक्रवार को कहा, "एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस तकिये के नीचे नोटों के बंडल रखकर सोते हैं। इसके बिना वह सो ही नहीं सकते। उनके गद्दे में भी पैसे रखे हुए हैं। उन्होंने निर्दलियों को 50 से 100 करोड़ तक का ऑफर देना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि हम जीत रहे हैं। यह बात अपने सर्वे करने वालों को बताएं। अगर उन्हें जीतने की ऐसी उम्मीद होती, तो वे अभी से छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को थैले नहीं भेजते।"

मुख्यमंत्री पद का फैसला मुंबई से होगा या दिल्ली से?


उन्होंने सवाल उठाया, "मतदान में अचानक बढ़ोतरी हुई है, जहां यह चार प्रतिशत बढ़ गया है और हरियाणा में यह छह प्रतिशत बढ़ गया है। लोकसभा में भी मतदान प्रतिशत बढ़ा। यह खेल क्या है, इस पर चुनाव आयोग को बताना चाहिए। दो से चार प्रतिशत के आधार पर BJP की सीटें कैसे बढ़ रही हैं? यह एक खेल है। इस बारे में महाराष्ट्र को बताना चाहिए।"

महाविकास अघाडी सरकार आई, तो मुख्यमंत्री पद का फैसला मुंबई से होगा या दिल्ली से? इस पर संजय राउत ने कहा, "मुख्यमंत्री पद का फैसला महाराष्ट्र में ही होगा। कांग्रेस के प्रमुख नेता दिल्ली से महाराष्ट्र आएंगे। उन्हें जनादेश के साथ यहां आना होगा। शरद पवार मुंबई में हैं, उद्धव ठाकरे भी मुंबई में हैं।"

BJP हमसे थाली छीनने की कोशिश करगी: राउत

राउत ने आगे कहा, "हम बिना समय बर्बाद किए फैसला लेंगे। नहीं तो बीजेपी के लोग हमारे हाथ से थाली छीनने की कोशिश करेंगे, ये कितने निर्दयी लोग हैं।"

संजय राउत ने कहा, "ऐसा कहा गया था कि MVA को लोकसभा में 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी, लेकिन हमें 31 सीटें मिलीं। हम कल एक साथ बैठे थे। जयंत पाटिल, बालासाहेब थोराट, अनिल देसाई ने महाराष्ट्र में मतदान और मतदाता के बारे में चर्चा की। हम 160 सीटें आसानी से जीत रहे हैं। यह (एग्जिट पोल) सर्वे किसने किया और कैसे? हम 23 तारीख को सरकार बना रहे हैं, एग्जिट पोल पर हमें विश्वास नहीं है।"

Maharashtra Election 2024: इस बार आसान नहीं होगी देवेंद्र फडणवीस की राह, कांग्रेस के गुडधे पाटिल ने मुकाबले को कर दिया दिलचस्प

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 22, 2024 1:19 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।