Get App

Maharashtra: 20 मिनट की मुलाकात और देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को डिप्टी CM के लिए कर लिया राजी, कैसे हुआ ये सब, जानें इनसाइड स्टोरी

महायुति गठबंधन के भीतर आंतरिक कलह की अटकलें तब बढ़ गईं, जब शिंदे सतारा में अपने पैतृक गांव चले गए। हालांकि, वह थोड़े अंतराल के बाद मुंबई लौट आए और गठबंधन के प्रमुख नेताओं के साथ विचार-विमर्श फिर से शुरू किया। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, वर्षा बंगले पर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ बातचीत, शिंदे को डिप्टी सीएम की भूमिका स्वीकार करने के लिए मनाने में अहम रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 1:04 PM
Maharashtra: 20 मिनट की मुलाकात और देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को डिप्टी CM के लिए कर लिया राजी, कैसे हुआ ये सब, जानें इनसाइड स्टोरी
Maharashtra: 20 मिनट की मुलाकात और देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को डिप्टी CM के लिए कर लिया राजी

पिछले 10 दिन शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के लिए खासे चुनौतीपूर्ण रहे हैं। शिंदे को न केवल खराब सेहत का सामना करना पड़ा, बल्कि उन्हें देवेंद्र फडणवीस के नेतृ्त्व वाली महाराष्ट्र सरकार में बतौर उपमुख्यमंत्री शामिल होने के लिए बढ़ते दबाव को झेलना पड़ा। ढाई साल तक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के बाद, शिंदे को सेकंड इन कमांड का पद मंजूर नहीं थी, इसलिए उन्होंने शुरुआत में संगठन को मजबूत करने पर फोकस रखने को प्राथमिकता दी।

महायुति गठबंधन के भीतर आंतरिक कलह की अटकलें तब बढ़ गईं, जब शिंदे सतारा में अपने पैतृक गांव चले गए। हालांकि, वह थोड़े अंतराल के बाद मुंबई लौट आए और गठबंधन के प्रमुख नेताओं के साथ विचार-विमर्श फिर से शुरू किया। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, वर्षा बंगले पर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ बातचीत, शिंदे को डिप्टी सीएम की भूमिका स्वीकार करने के लिए मनाने में अहम रही।

शिंदे को मनाने में फडणवीस की अहम भूमिका

इस निर्णय लेने की प्रक्रिया में फडणवीस ने केंद्रीय भूमिका निभाई। सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद, फडणवीस ने वर्षा में शिंदे से मुलाकात की और उनसे मंत्रिमंडल में शामिल होने का आग्रह किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें