Credit Cards

Maharashtra Election 2024: महायुति की हुई जीत, तो बदल जाएगा CM? मुख्यमंत्री के सवाल पर अमित शाह ने दिया ऐसा जवाब

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP का घोषणा पत्र जारी करते हुए पत्रकारों ने गृह मंत्री से महायुति गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने जो जवाब दिया, उसने ये साफ कर दिया कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद राज्य का सीएम बदल सकता है

अपडेटेड Nov 10, 2024 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
Maharashtra Election 2024: महायुति की हुई जीत, तो बदल जाएगा CM? मुख्यमंत्री के सवाल पर अमित शाह ने दिया ऐसा जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया और महायुति की तीसरी बार सत्ता में वापसी का भरोसा जताया। BJP ने मुंबई में अपने 25 सूत्रीय चुनावी वादों की घोषणा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों ने गृह मंत्री से महायुति गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने जो जवाब दिया, उसने ये साफ कर दिया कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद राज्य का सीएम बदल सकता है।

पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शाह ने गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "अब हमारे मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे हैं और गठबंधन सहयोगी चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला करेंगे। शाह ने कहा, शरद पवार को मौका नहीं देंगे।

शाह ने कहा, "चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चेहरा तय होगा। तीनों पार्टियां मिलकर CM फेस तय करेंगी। अभी सरकार का नेतृत्व शिंदे जी कर रहे हैं।"


CM बनने के सवाल पर क्या बोले फडणवीस?

पिछले महीने की शुरुआत में, पूर्व कांग्रेस नेता और मुंबई नगर निगम के पूर्व LoP रवि राजा को BJP में शामिल करने के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, फडणवीस से गठबंधन के सीएम चेहरे के बारे में पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था, “मैं सभी की इच्छाओं को स्वीकार करता हूं। यहां सरकार बीजेपी की नहीं बल्कि महायुति की बनने जा रही है।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से सीएम बनने की इच्छा रखते हैं, तो उन्होंने चुप्पी साध ली थी और सवाल पर केवल मुस्कुराए थे।

बड़ी बात ये है कि रवि राजा ने BJP में शामिल होते समय फडणवीस को "आने वाला मुख्यमंत्री" बताया। राजा ने कहा, "वर्तमान DCM और आगामी सीएम देवेंद्र फडणवीस को बधाई।" इस पर फडणवीस ने मजाक में कहा, "आपको इसे सेंसर करने की जरूरत है।"

गठबंधन नेताओं के अनुसार, महायुति ने चुनाव के लिए किसी मुख्यमंत्री की पसंद की घोषणा नहीं की है और वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है।

राज्य में एक ही चरण में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Mahayuti vs MVA: किसके पिटारे में क्या? महाराष्ट्र चुनाव में महिला, युवा और किसानों को लुभाने में लगे दोनों गठबंधन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।