Maharashtra Election 2024: आदित्य ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे का बड़ा दांव, वर्ली सीट पर मिलिंद देवड़ा को बनाया उम्मीदवार

Maharashtra Election 2024: एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता मिलिंद देवड़ा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वर्ली विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना (UBT) उम्मीदवार आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आदित्य ठाकरे ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 2:49 PM
Story continues below Advertisement
Maharashtra Election 2024: वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे का मुकाबला शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा के साथ होगा

Maharashtra Election 2024: कांग्रेस छोड़कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हुए राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मुंबई की वर्ली सीट से शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। न्यूज 18 के मुताबिक, शिवसेना गुट ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए वर्ली से पूर्व कांग्रेस सांसद मिलिंद देवड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। देवड़ा महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के लोकप्रिय बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आदित्य ठाकरे द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद यह खबर सामने आई है।

मिलिंद देवड़ा फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं। वह दक्षिण मुंबई से तीन बार सांसद रह चुके हैं। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के संदीप देहपांडे भी वर्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वर्ली सीट पॉश इलाका मुंबई (दक्षिण) लोकसभा क्षेत्र में है, जिसे व्यापक रूप से देवड़ा परिवार का करीबी माना जाता है। मुरली देवड़ा ने इस सीट पर चार बार जीत दर्ज की, जिसमें 1984 से 1991 तक लगातार जीत की हैट्रिक शामिल है। वहीं, उनके बेटे मिलिंद देवड़ा ने लगातार दो बार 2004 और 2009 में जीत दर्ज की। आदित्य का निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद वर्ली विधानसभा में यूबीटी को मात्र 6,500 वोटों की बढ़त मिली।

देवड़ा और आदित्य ठाकरे को मनसे के संदीप देशपांडे से भी निपटना होगा, जिन्हें इस निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। देवड़ा को लोकसभा चुनाव के दौरान वर्ली निर्वाचन क्षेत्र को संभालने का काम सौंपा गया था। गुरुवार (24 अक्टूबर) को आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले एक रोड शो किया और एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। लोकसभा चुनाव के दौरान, वर्ली सीट पर शिवसेना (यूबीटी) को केवल 6500 वोटों की बढ़त मिली थी, जबकि यह आदित्य ठाकरे का विधानसभा क्षेत्र है। नामांकन दाखिल करने के बाद आदित्य ठाकरे ने भरोसा जताया कि वर्ली के लोग उन्हें फिर से चुनेंगे।


महाराष्ट्र में फिलहाल 'महायुति' गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस सत्ताधारी गठबंधन में शिवसेना के अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) और डिप्टी सीएम उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: अपनों से लड़ाई, गैरों से प्यार, ये 5 मुद्दे बनाएंगे महाराष्ट्र में सरकार

दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) है। इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT), कांग्रेस तथा वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति बिल्कुल बदल गई है। साल 2019 का विधानसभा चुनाव बीजेपी और अविभाजित शिवसेना ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बैनर तले साथ मिलकर लड़ा था।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Oct 25, 2024 2:46 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।