Get App

Maharashtra Oath: चार मुख्यमंत्री के साथ 6 बार रहे उपमुख्यमंत्री, अजित पवार फिर कायम करने जा रहे नया रिकॉर्ड

Ajit Pawar Oath: अजित पवार एक सख्त प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने चाचा शरद पवार के मार्गदर्शन में राजनीति सीखी। 2010 में उन्होंने पहली बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फिर 2012 में वह दोबारा उपमुख्यमंत्री बने। इसके बाद वह करीब चार बार उप मुख्यमंत्री रहे। महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद की परंपरा 1978 से शुरू हुई। नासिकराव तिरपुडे महाराष्ट्र के पहले उपमुख्यमंत्री थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 3:42 PM
Maharashtra Oath: चार मुख्यमंत्री के साथ 6 बार रहे उपमुख्यमंत्री, अजित पवार फिर कायम करने जा रहे नया रिकॉर्ड
Maharashtra Oath: चार मुख्यमंत्री के साथ 6 बार रहे उपमुख्यमंत्री, अजित पवार फिर कायम करने जा रहे नया रिकॉर्ड

देवेंद्र फडणवीस के साथ गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जाहिर तौर पर अजित दादा पवार भी मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं, लेकिन इस बार भी उन्हें डिप्टी CM पद ही मिला है। इसी के साथ वह लगातार छह बार दूसरे नंबर पर रहने वाले नेता बने। राजनीति के तूफानों में अजित पवार कई बार मुश्किलों में फंसे हैं, लेकिन उन्हें बारामती से आठ बार के विधायक और एक कुशल प्रशासक के रूप में जाना जाता है। चुनाव मैनेजमेंट और लीडरशिप में उनके अनुभव ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई है।

अजित पवार एक सख्त प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने चाचा शरद पवार के मार्गदर्शन में राजनीति सीखी। 2010 में उन्होंने पहली बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फिर 2012 में वह दोबारा उपमुख्यमंत्री बने। इसके बाद वह करीब चार बार उप मुख्यमंत्री रहे।

महाराष्ट्र में 1978 से शुरू हुई डिप्टी CM की परंपरा

महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद की परंपरा 1978 से शुरू हुई। नासिकराव तिरपुडे महाराष्ट्र के पहले उपमुख्यमंत्री थे। उसके बाद कई नेताओं ने अलग-अलग समय पर उपमुख्यमंत्रियों के तौर पर काम किया। अजित पवार कुल छह बार इस पद पर रहे हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें