Get App

राजस्थान विधानसभा चुनाव: वसुंधरा राजे का नाम लेकर CM अशोक गहलोत का बड़ा सियासी संदेश, चुनाव से पहले संतों की शरण में पहुंचे

Rajasthan Election: चातुर्मास कर रहे संतों की शरण में पहुंचे अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने उनसे आशीर्वाद लिया और साथ ही अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंदी और BJP नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का नाम लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने ये भी दावा किया कि दोबारा कांग्रेस सरकार बनने के बाद संतों से इसकी शुरुआत कराई जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 8:33 PM
राजस्थान विधानसभा चुनाव: वसुंधरा राजे का नाम लेकर CM अशोक गहलोत का बड़ा सियासी संदेश, चुनाव से पहले संतों की शरण में पहुंचे
राजस्थान विधानसभा चुनाव: वसुंधरा राजे का नाम लेकर CM अशोक गहलोत का बड़ा सियासी संदेश

Rajasthan Election: राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) का समय अब बेहद ही नजदीक आ चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपनी सरकार की वापसी के लिए अब संतों की शरण में पहुंच गए हैं। चातुर्मास कर रहे संतों की शरण में पहुंचे गहलोत ने उनसे आशीर्वाद लिया और साथ ही अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंदी और BJP नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का नाम लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने ये भी दावा किया कि दोबारा कांग्रेस सरकार बनने के बाद संतों से इसकी शुरुआत कराई जाएगी।

CM गहलोत ने कहा, "वसुंधरा जी ने मुख्यमंत्री बनने पर शपथ समारोह में 100 से 200 संतों को बुलाया था। मुझे आज यहां प्रख्यात संत अवधेश चेतन्य महाराज के सानिध्य में एक साथ इतने संतों से सरकार रिपीट होने का आशीर्वाद मिला है। इसलिए कांग्रेस सरकार की शुरुआत संतों से ही कराई जाएगी।"

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी पर्व पर प्रसिद्ध सांवलिया जी के दर्शन भी किए। गहलोत ने अनाबगढ़ बावजी में एक सभा को संबोधित भी किया और कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

Rajasthan Assembly Election 2023: अक्टूबर में हो सकता है राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान? पढ़ें राज्य से जुड़ी ये अहम बातें

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने इलाके में कई बड़ी विकास योजना का ऐलान किया और शिलान्यास कभी किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें