Rajasthan Assembly Elections 2023: राजपरिवार पर राजस्थान ने जताया भरोसा, छह ने ठोंकी थी ताल, सिर्फ एक को मात

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में करीब तीन दशकों से जारी परंपरा इस बार भी कायम रही और बीजेपी को सरकार बनाने का जनमत मिला है। इस बार के चुनावी समय में रजवाड़ों की बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस की बात करें दोनों ने राजपरिवार से जुड़े छह सदस्यों से को टिकट दिया था जिसमें कांग्रेस की तरफ से सिर्फ एक शाही सदस्य ने चुनावी ताल ठोंकी थी

अपडेटेड Dec 03, 2023 पर 7:34 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में इस बार सबसे बड़ी जीत बीजेपी की दीया कुमारी ने हासिल की है। अभी वह राजसमंद सीट से सांसद भी हैं।

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में करीब तीन दशकों से जारी परंपरा इस बार भी कायम रही और बीजेपी को सरकार बनाने का जनमत मिला है। इस बार के चुनावी समय में रजवाड़ों की बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस की बात करें दोनों ने राजपरिवार से जुड़े छह सदस्यों से को टिकट दिया था जिसमें कांग्रेस की तरफ से सिर्फ एक शाही सदस्य ने चुनावी ताल ठोंकी थी। इन छह सदस्यों में से सिर्फ कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले शाही सदस्य को मात मिली है और बाकी जीतने वाले पांच सदस्यों में तो दो ऐसे हैं जिनके नाम की चर्चा मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में भी हो रही है।

लाइव नतीजे के लिए यहां क्लिक करें

वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje)- जीत (BJP)


वसुंधरा राजे दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और इस बार भी बीजेपी की जीत के बाद संभावितों की दौड़ में उनका नाम शामिल है। बीजेपी के टिकट पर झालरपाटन सीट से 138831 वोट हासिल कर उन्होंने कांग्रेस के रामलाल को 53193 मतों से मात दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सिंधिया शाही परिवार से हैं। उनकी माता विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की संस्थापक सदस्य थी। उनका विवाह राजस्थान के धौलपुर शाही परिवार के राजा हेमंत सिंह से हुई थी।

दीया कुमारी (Diya Kumari)- जीत (BJP)

राजस्थान में इस बार सबसे बड़ी जीत बीजेपी की दीया कुमारी ने हासिल की है। अभी वह राजसमंद सीट से सांसद भी हैं। अब विधानसभा चुनाव में उन्होंने विद्याधर नगर से कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71368 मतों से जीत हासिल की। दीया कुमारी को 158516 वोट मिले हैं। दीया कुमारी का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में है। दीया कुमारी जयपुर के राजघराने से हैं। उनके दादा और जयपुर रियासत के आखिरी महाराजा मान सिंह (द्वितीय) मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में थे। यह राजघराना खुद को भगवान राम का वंशज बताता है।

Telangana में कांग्रेस की 'असंभव' जीत का हीरो, कभी PM Modi के लिए किया था काम

विश्वराज सिंह मेवाड़ (Vishwaraj Singh Mewar)- जीत (BJP)

महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ पहली बार चुनावी समर में उतरे और पहली ही बार में उन्होंने फतह हासिल कर ली। उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले नाथद्वारा में 94950 वोट हासिल किए और कांग्रेस के सीपी जोशी को 7504 मतों से हराया। सीपी जोशी कांग्रेस से विधानसभा सदस्य और पांच बार के विधायक हैं।

कल्पना देवी (Kalpana Devi)- जीत (BJP)

बीजेपी के टिकट पर कल्पना देवी ने लाडपुरा में 121248 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस के नैमुद्दीन गुड्डू को 25522 मतों से हराया। कल्पना देवी कोटा के पूर्व राजघराने से जुड़ी हुई हैं और वह महाराव राज सिंह की पत्नी हैं।

मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री उम्मीदवार की करारी हार, तेलंगाना में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

सिद्धि कुमारी (Siddhi Kumari)-जीत (BJP)

बीकानेर के पूर्व राजघराने की राजकुमारी सिद्धि कुमारी ने कांग्रेस के यशपाल गहलोत को 19303 मतों से मात दी है। बीकानेर ईस्ट सीट से सिद्धि को 89917 वोट मिले हैं।

​विश्वेन्द्र सिंह (Vishvendra Singh)- हार (Congress)

राजस्थान के चुनावी समर में इस बार राजपरिवारों के छह सदस्यों ने ताल ठोंकी थी जिसमें से एक सदस्य विश्वेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे। भरतपुर के अंतिम शासक बृजेंद्र सिंह के बेटे विश्वेंद्र सिंह को 81168 वोट मिले और बीजेपी के डॉ शैलेश सिंह से 7895 वोट से पिछड़ गए। डॉ शैलेश सिंह को 89063 वोट मिले हैं।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।