Get App

Rajasthan assembly elections results 2023: CM अशोक गहलोत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, करारी हार की ओर कांग्रेस

गहलोत शाम 5.30 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है और अभी तक सामने आए नतीजों से साफ है कि बीजेपी, राजस्थान की सत्ता में लौटने के लिए तैयार है। दोपहर तक के मतगणना रुझानों के अनुसार, राजस्थान में बीजेपी 8 सीटें जीत चुकी है और 106 पर आगे चल रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 03, 2023 पर 6:54 PM
Rajasthan assembly elections results 2023: CM अशोक गहलोत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, करारी हार की ओर कांग्रेस
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब लगभग पूरी तरह साफ हो चुकी है।

Rajasthan assembly elections results 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रविवार 3 दिसंबर की शाम को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है लेकिन तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। राजस्थान में कांग्रेस करारी हार दर्ज करने की ओर है, वहीं बीजेपी फिर से सत्ता में लौट रही है। बीजेपी 104 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 11 पर आगे चल रही है।

गहलोत ने पार्टी की हार पर कहा कि विधानसभा चुनाव के इस नतीजे की किसी को उम्मीद नहीं थी। लेकिन पार्टी ने विनम्रतापूर्वक लोगों के जनादेश को स्वीकार किया है। अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से विजयी हुए हैं। उन्होंने बीजेपी के महेंद्र राठौड़ को हरा दिया है। गहलोत 1998 से 2003 तक और फिर 2008 से 2013 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद साल 2018 में फिर से कांग्रेस के सत्ता में आने पर वह एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। सरदारपुरा, राजस्थान के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों की सूची में है क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 1998 से इस सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं।

बीजेपी बड़ी जीत की ओर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें