Rajasthan Assembly Elections 2023: क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल यहां कांग्रेस की सत्ता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस राज्य में शासन कर रही है। पार्टी के अंदर अंदरूनी कलह के कारण कांग्रेस का सत्ता में वापसी का रास्ता आसान नहीं रहेगा। इसके अलावा का चुनावी इतिहास भी इसका बात का साक्षी रहा है कि राजस्थान की जनता ने हर 5 साल में सत्ता में बदलाव किया है।
