Get App

Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी के 'पनौती' वाले बयान पर भड़की BJP, कहा- माफी मांगें, नहीं तो इसे गंभीर मुद्दा बना देंगे

Rajasthan Election 2023: क्रिकेट विश्व कप फाइनल (World Cup 2023 Final) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दुर्भाग्य से जुड़े इस शब्द (पनौती) का इस्तेमाल किया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मैच में हार के बाद से सोशल मीडिया पर 'पनौती' शब्द ट्रेंड कर रहा है। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में गांधी की टिप्पणी, ‘शर्मनाक, निंदनीय और अपमानजनक’ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2023 पर 7:20 PM
Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी के 'पनौती' वाले बयान पर भड़की BJP, कहा- माफी मांगें, नहीं तो इसे गंभीर मुद्दा बना देंगे
Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी के 'पनौती' वाले बयान पर भड़की BJP

Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘पनौती मोदी’ (Panauti Modi) कहने के लिए कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की आलोचना की। पार्टी ने उनकी टिप्पणी को ‘शर्मनाक व अपमानजनक’ करार देते हुए उनसे माफी की मांग की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'PM का मतलब पनौती मोदी' है। क्रिकेट विश्व कप फाइनल (World Cup 2023 Final) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दुर्भाग्य से जुड़े इस शब्द (पनौती) का इस्तेमाल किया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मैच में हार के बाद से सोशल मीडिया पर 'पनौती' शब्द ट्रेंड कर रहा है।

इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में गांधी की टिप्पणी, ‘शर्मनाक, निंदनीय और अपमानजनक’ है।

प्रसाद ने कहा, "उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी मां सोनिया गांधी की तरफ से गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी को ‘मौत का सौदागर' कहे जाने के बाद कांग्रेस गुजरात में कैसे डूब गई थी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें