Jaipur Road Rage Incident: राजस्थान की राजधानी जयपुर के गंगापोल इलाके में पांच दिन पहले हुई इकबाल नाम के युवक की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जयपुर में शुक्रवार देर रात हुई रोड रेज घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने गहलोत सरकार पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। अधिकारियों से जवाबदेही की मांग करने के लिए हिंदू समूह बड़ी संख्या में जुटे थे। मामले में गहलोत सरकार की कथित तुष्टिकरण की नीतियों के विरोध में 'जयपुर बचाओ संघर्ष समिति' की ओर से ये प्रदर्शन किया गया।
