Get App

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कितनी रही महिलाओं की हिस्सेदारी, महिला आरक्षण बिल के बीच जरूर देखें ये आंकड़े

Rajasthan Election 2023: इस विधेयक में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित रखने का प्रस्ताव है। मतलब विधायकी में महिलाओं की भागीदारी अब और भी बढ़ जाएगी। राजनीतिक गलियारों में ये गूंज है कि सरकार ये बिल लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लेकर आई है, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि इस बिल को पास होने के बाद भी लागू होने में करीब-करीब सात से आठ साल लग जाएंगे।

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 20, 2023 पर 3:56 PM
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कितनी रही महिलाओं की हिस्सेदारी, महिला आरक्षण बिल के बीच जरूर देखें ये आंकड़े
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कितनी रही महिलाओं की हिस्सेदारी

Rajasthan Election 2023: देश की नई संसद (New Parliament) में कामकाज के पहले ही दिन, एक एतिहासिक विधेयक पेश किया गया। मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाते हुए, सदन में महिलाओं के आरक्षण से जुड़ा विधेयक (Women Reservation Bill) पेश किया। इस विधेयक में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित रखने का प्रस्ताव है। मतलब विधायकी में महिलाओं की भागीदारी अब और भी बढ़ जाएगी।

राजनीतिक गलियारों में ये गूंज है कि सरकार ये बिल लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लेकर आई है, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि इस बिल को पास होने के बाद भी लागू होने में करीब-करीब सात से आठ साल लग जाएंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष बिल से जुड़े कई मुद्दों को लेकर आमने-सामने हैं।

अगले कुछ महीनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश (MP), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में एक नजर डालते हैं, राजस्थान (Rajasthan) की विधानसभा और वहां के पिछले चुनावों पर, और देखते हैं कि राज्य में महिलाओं की अब से पहले कितनी भागीदारी रही।

महिला प्रत्याशी और जीतने वालों के आंकड़े

सब समाचार

+ और भी पढ़ें