Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्व वाली कांग्रेस (Congress) सरकार के 25 मंत्रियों में से 17 मंत्रियों को बड़ी हार सामना करना पड़ा है। इसमें सबसे बड़ा नाम विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी का है। विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी और सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार पांच विधायकों सहित पार्टी की अभियान समिति का नेतृत्व करने वाले गोविंद राम मेघवाल को भी जीत नसीब नहीं हुई। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान चुनाव जीतने में सफल रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता सुभाष महरिया को हराया है। बता दें कि बीजेपी राजस्थान की सत्ता में लौट आई है।