Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई। तमाम एग्जिट पोल्स को गलत बताते हुए बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिख रही है। 199 सीटों की मतगणना में शाम 5 बजे के करीब, बीजेपी 115 सीटों पर आगे थी। जबकि कांग्रेस 69 सीटों पर आगे चल रही थी। बाकी सीटों में भारतीय आदिवासी पार्टी 3, बहुजन समाज पार्टी 2, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2, राष्ट्रीय लोकदल 1 और 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे थे। कांग्रेस को राजस्थान में काफी झटका लगा है। यहां तक कि इसके कई दिग्गज नेता और मंत्री सीट हार गए। यहां हम आपको राजस्थान कांग्रेस के 10 ऐसे ही नेताओं के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी सीट हार गए-
