Get App

Rajsthan Exit Poll: बीजेपी 122 सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, कांग्रेस को लगेगा झटका! 'जन की बात' पोल के नतीजे

Rajsthan Exit Poll: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 'जन की बात' एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में इस बार कांग्रेस को तगड़ा झटका लग सकता है। बीजेपी राज्य में करीब 122 सीटों के साथ सरकार बना सकती है। वहीं अन्य के खाते में 12 से 14 सीटें जा सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 30, 2023 पर 6:55 PM
Rajsthan Exit Poll: बीजेपी 122 सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, कांग्रेस को लगेगा झटका! 'जन की बात' पोल के नतीजे
Rajsthan Exit Poll: राजस्थान में बहुमत छूने के लिए 101 सीटों का आंकड़ा चाहिए

Rajsthan Exit Poll: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। तमाम चुनावी एजेंसियां बीते 25 नवंबर को राज्य की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव को लेकर अपने सर्वे जारी कर रही हैं। राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कडा मुकाबला है। हालांकि अगर 'जन की बात' एग्जिट पोल (Jan Ki Baat Exit Poll) के नतीजों के माने तों, राजस्थान में इस बार बीजेपी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बन सकती है। राजस्थान में बहुमत छूने के लिए 101 सीटों का आंकड़ा चाहिए होता है।

'जन की बात' एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में इस बार बीजेपी की सरकार बन सकती है। इसे 100 से 124 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुआई वाली कांग्रेस को इस चुनाव में 62 से 85 सीटों के साथ विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। 'जन की बात' एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में अन्य को इस बार 14 से 15 सीटें मिलती दिख रही हैं।

BJP को इसलिए भी हैं उम्मीदें

राजस्थान में 1998 से हर 5 साल पर सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस की हर 5 साल पर सरकार बनती और गिरती रही हैं। पिछले चुनाव में भी बीजेपी की सरकार गिरी थी और फिर कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई थी। बीजेपी उम्मीद है कर रही है कि यह चुनाव में भी कायम रहेगा। हालांकि अशोक गहलोत की अगुआई में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ इस रिवाज को बदलने में जुटी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें