आज 12 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि रात 10.27 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.54 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.31 बजे से दोपहर 02.47 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
