आज 15 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि दोपहर 2.32 बजे तक रहेगी। इसके बाद पौष महीने की प्रथमा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मृगशीर्षा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शुभा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.05 बजे से शाम 05.21 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
