आज 17 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि सुबह 10.57 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 02.49 बजे से शाम 04.06 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
