आज 18 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि सुबह 10.07 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। आज ही अखुरथ संकष्टी चतुर्थी है। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही ऐन्द्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
