आज 20 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की उदयाकाल की तृतीया तिथि और रविवार दिन है। यह सुबह 06.47 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.39 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक रहेगा। राहुकाल शाम 4.15 बजे से शाम 05.40 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
