Get App

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, मजबूत डॉलर और प्रॉफिट बुकिंग से भाव गिरा; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: मजबूत डॉलर और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली के कारण सोना नीचे आया है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 144740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 16, 2026 पर 10:12 AM
Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, मजबूत डॉलर और प्रॉफिट बुकिंग से भाव गिरा; चेक करें लेटेस्ट रेट
देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश में सोने की कीमत में तेजी पर ब्रेक लग गया है। 16 मई की सुबह भाव गिरा है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 158050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,200 रुपये या 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत डॉलर और निवेशकों की ओर से भारी मुनाफावसूली के कारण सोना नीचे आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,548.46 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 158050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें