हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 मार्च 2025 को आमलकी एकादशी का पावन व्रत रखा जाएगा। ये दिन सिर्फ उपवास और पूजा का नहीं, बल्कि ईश्वरीय आशीर्वाद, आध्यात्मिक ऊर्जा और अक्षय पुण्य प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ आंवले के पवित्र वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि जो भक्त इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करते हैं, उनके जीवन में धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की वर्षा होती है। साथ ही, इस दिन अन्न और धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
