Get App

Prayagraj Mahakumbh 2025: त्रिवेणी संगम पर ही क्यों लगता है महाकुंभ, इसका पौराणिक महत्व आप भी जानें

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया जाएगा। यह आयोजन 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आस्था का पर्व मनाएंगे। आईए जानते हैं क्या है त्रिवेणी संगम

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2024 पर 7:20 PM
Prayagraj Mahakumbh 2025: त्रिवेणी संगम पर ही क्यों लगता है महाकुंभ, इसका पौराणिक महत्व आप भी जानें
Mahakumbh 2025: त्रिवेणी संगम पर ही क्यों लगता है महाकुंभ

Mahakumbh 2025: हिंदू धर्म में महाकुंभ मेले का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। इस बार महाकुंभ 12 सालों बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहा है। बता दें कि महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से कई श्रद्धालु प्रयागराज में त्रिवेणी के संगम में स्नान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि महाकुंभ के दौरान जो भी श्रद्धालु प्रयागराज के पवित्र संगम तट पर स्नान करते हैं, उनके सभी पाप खत्म हो जाते हैं और उनको मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। लेकिन क्या आपको पता है प्रयागराज में तीन नदियों का संगम होता है, जिसे त्रिवेणी संगम के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं ये तीन नदियां कौन-कौन सी हैं।

भारत की दो प्रमुख नदियां, गंगा और यमुना दशकों से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। जहां-जहां इन दोनों नदियों का संगम होता है, वह स्थान तीर्थ स्थल का बन जाता है। प्रयागराज का संगम स्थल इस का सबसे प्रमुख उदाहरण है, जहां गंगा, यमुना और रहस्यमय सरस्वती का संगम माना जाता है।

गंगा नदी

गंगा नदी को भारतीय संस्कृति में सबसे पवित्र नदी माना जाता है। कहा जाता है कि गंगा नदी स्वर्ग से धरती पर आईं है। गंगा को जीवनदायिनी नदी भी माना जाता है इसमें केवल स्नान करने से ही किसी भी व्यक्ति के सभी पाप धूल जाते हैं। गंगा नगी हिमालय के गंगोत्री से निकलकर पूरे भारत और बांग्लादेश की भूमि को सींचते हुए 2510 किमी की यात्रा करती है। आखिर में वह बंगाल की खाड़ी में समा जाती है, जिसे गंगा सागर कहा जाता है। गंगा का यह प्रवाह न केवल भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी अनमोल है। यह भारत की सभ्यता और संस्कृति का एक अनिवार्य हिस्सा है जिसे लोक आस्था ने सदियों से असीम श्रद्धा के साथ पूजा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें