Get App

Mulank 8 Rashifal 2025: मूलांक 8 वालों का कैसा होगा साल 2025, करियर से लेकर हेल्थ के बारे में जानें

Mulank 8 Predictions 2025: मूलांक 8 के लोगों को साल 2025 काफी अच्छा रहने वाला है। साल 2025 इन लोगों के प्रगति का साल होगा, लेकिन इनके स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है। जानें कैसा होगा मूलांक 8 का नया साल 2025

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2024 पर 8:36 AM
Mulank 8 Rashifal 2025: मूलांक 8 वालों का कैसा होगा साल 2025, करियर से लेकर हेल्थ के बारे में जानें

Mulank 8 Predictions 2025: जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी वर्ष के किसी भी माह की 08, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनक मूलांक 08 के होता है। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है, जो न्याय, तंत्र, अध्यात्म और आत्मबल को बढ़ाता है। यह ग्रह नौकरी और राजनीति में सफलता दिलाने के साथ-साथ आध्यात्मिक प्रसिद्धि भी प्रदान करता है। शनि धन और धर्म दोनों का कारक माने जाते हैं। अंक 08 के मूलांक के लोग सुंदर व्यक्तित्व वाले होते हैं और जीवन में बड़ी सफलताएं प्राप्त करते हैं। ये वकालत, फिल्म, पत्रकारिता, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन और मेडिकल से जुड़े कार्यों में बेहद सफल होते हैं।

साल 2025 इन जातकों के लिए उन्नति का वर्ष रहेगा। व्यवसाय और नौकरी में नए आयाम स्थापित करेंगे। यह वर्ष उनके लिए प्रगति का कारक बनेगा। वर्ष 2025 अंक 09 से प्रभावित रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 8 का नया साल 2025

मूलांक 8 का कैसा होगा स्वास्थ्य

साल 2025 में मूलांक 8 के लोगों का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। 17 फरवरी के बाद से इनका स्वास्थय काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि, जनवरी, फरवरी, अप्रैल और जून के महीनों में स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इस साल ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान वाहन का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें