Get App

Pradosh Vrat 2025: जानें कब है साल के पहला प्रदोष व्रत, इस खास तरीके से करें भगवान शिव की पूजा

Pradosh Vrat 2025: साल का पहला प्रदोष व्रत 11 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव काफी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 7:59 PM
Pradosh Vrat 2025: जानें कब है साल के पहला प्रदोष व्रत, इस खास तरीके से करें भगवान शिव की पूजा
Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर विशेष सामग्री अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं

Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से व्रत करने वालों की सभी मनोकामना पूरी होती है। यह व्रत न केवल सुख-समृद्धि बढ़ाने में सहायक है, बल्कि मनचाहा करियर पाने में भी मददगार माना जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल का पहला प्रदोष व्रत 11 जनवरी को रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर विशेष सामग्री अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और जीवन में खुशियां आती हैं। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन कैसे करनी चाहिए से शिवलिंग की पूजा।

कब रखा जाएगा व्रत

पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 11 जनवरी को सुबह 8:21 बजे शुरू होगी और 12 जनवरी को सुबह 6:33 बजे समाप्त होगी। इसलिए, पौष माह का यह प्रदोष व्रत 11 जनवरी को किया जाएगा। प्रदोष व्रत का ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 05:27 से 06:21 तक रहेगा, गोधूलि मुहूर्त शाम 05:40 से 06:08 तक रहेगा और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:50 तक रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें