अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (Adani Airport Holdings) ने एयरपोर्ट लाउंज सर्विसेज मेंबरशिप प्रोग्राम ड्रैगनपास के साथ समझौते को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। अदाणी समूह की डिजिटल आर्म अदाणी डिजिटल लैब्स ने पिछले सप्ताह ही ड्रैगनपास के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की थी। इसका मकसद अदाणी ग्रुप द्वारा मैनेज किए जा रहे हवाई अड्डों और उससे भी आगे लाउंज का एक विस्तृत नेटवर्क प्रदान करना था।
