Get App

Adani Group मध्य प्रदेश में करेगा ₹75,000 करोड़ का निवेश, 15,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

अदाणी ग्रुप (Adani Group) मध्य प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में करीब 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। ये निवेश पावर प्लांट्स, महाकाल एक्सप्रेसवे और सीमेंट ग्राइंडिंग की यूनिट लगाने में किए जाएंगे। अदाणी ग्रुप पहले ही राज्य में लगभग 18,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 01, 2024 पर 6:25 PM
Adani Group मध्य प्रदेश में करेगा ₹75,000 करोड़ का निवेश, 15,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
Adani group पहले ही राज्य में लगभग 18,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है

अदाणी ग्रुप (Adani Group) मध्य प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में करीब 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। ये निवेश पावर प्लांट्स, महाकाल एक्सप्रेसवे और सीमेंट ग्राइंडिंग की यूनिट लगाने में किए जाएंगे। उज्जैन में आयोजित एक रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अदाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर (एग्रीकल्चर, ऑयल एंड गैस) और अदाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर, प्रणव अदाणी ने शुक्रवार को यह भी कहा कि ग्रुप पहले ही राज्य में लगभग 18,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है।

उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करना जारी रखेगा। इस समय मध्य प्रदेश में समूह की उपस्थिति सड़क, सीमेंट और प्राकृतिक संसाधनों से लेकर थर्मल पावर, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर ट्रांसमिशन तक कई क्षेत्रों में फैली हुई है। अदाणी ने कहा, "आपके (मुख्यमंत्री मोहन यादव) दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा विश्वास है और हम मध्य प्रदेश में लगभग 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगें।" हालांकि उन्होंने इस निवेश के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई।

अदाणी ग्रुप इसमें से 5,000 करोड़ रुपये का निवेश उज्जैन से इंदौर होते हुए भोपाल तक महाकाल एक्सप्रेसवे को बनाने में करेगा। उन्होंने कहा कि चोरगाडी में एक क्लिंकर इकाई और देवास व भोपाल में दो सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट लगाने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

इसके अलावा फूड प्रॉसेसिंग, लॉजिस्टिक और एग्री-लॉजिस्टिक, फ्यूल डिलीवरी और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में भी ग्रुप निवेश करेगा। अदाणी ने कहा, "हम सिंगरौली में अपने महान एनर्जेन प्लांट में बिजली उत्पादन क्षमता को मौजूदा 1,200 मेगावाट से बढ़ाकर 4,400 मेगावाट करने के लिए करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें