कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के सीके बिड़ला ग्रुप की ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) में 72.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सीसीआई ने आज इसकी जानकारी दी है। अदाणी ग्रुप ने पिछले साल अक्टूबर 2024 में ऐलान किया था कि 8100 करोड़ रुपये की इक्विटी वैल्यू पर ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण के लिए बाइंडिंग एग्रीमेंट साइन किया है। इस अधिग्रहण से अदाणी सीमेंट की क्षमता में सालाना 16.6 मिलियन टन की बढ़ोतरी होगी। अदाणी सीमेंट इस सेक्टर में अंबुजा सीमेंट्स के कारोबार कर रही है।
