Get App

Adani Group की कंपनियों की शानदार वापसी, FY24 में Ebitda ग्रोथ में रिकॉर्ड 45% की बढ़ोतरी

Adani Group: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अपनी लिस्टेड कंपनियों को हुए नुकसान से उबरकर अदाणी ग्रुप ने 2023-24 में ऋण को नियंत्रित करने, गिरवी शेयरों को कम करने और मुख्य क्षेत्रों में कारोबार को मजबूत करने पर फोकस किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2024 पर 6:49 PM
Adani Group की कंपनियों की शानदार वापसी, FY24 में Ebitda ग्रोथ में रिकॉर्ड 45% की बढ़ोतरी
अदाणी ग्रुप की कंपनियों का बीते वित्त वर्ष 2023-24 में Ebitda ग्रोथ रिकॉर्ड 45 फीसदी रहा।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों का बीते वित्त वर्ष 2023-24 में प्री-टैक्स प्रॉफिट (Ebitda) रिकॉर्ड 45 फीसदी की ग्रोथ के साथ 82,917 करोड़ रुपये (लगभग 10 अरब डॉलर) हो गया है। ग्रुप ने रविवार को बयान में यह जानकारी दी। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अपनी लिस्टेड कंपनियों को हुए नुकसान से उबरकर अदाणी ग्रुप ने 2023-24 में ऋण को नियंत्रित करने, गिरवी शेयरों को कम करने और मुख्य क्षेत्रों में कारोबार को मजबूत करने पर फोकस किया। प्री-टैक्स प्रॉफिट का 84 फीसदी हिस्सा ‘कोर इन्फ्रॉस्ट्रक्चर’ बिजनेस से आता है।

Adani Group का बयान

अदाणी ग्रुप ने बयान में कहा कि ऑपरेशन से कैश प्रॉफिट या फंड फ्लो (FFO) 56,828 करोड़ रुपये रहा, जो हाई कनवर्जन प्रदान करने वाली इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी के माध्यम से सालाना आधार पर 51 फीसदी की वृद्धि है। मजबूत क्रिटिकल इन्फ्रॉस्ट्रक्चर का समर्थन करने वाले तीन दशक में निर्मित मजबूत एसेट बेस 4,78,137 करोड़ रुपये (57 अरब डॉलर) है। यह एसेट बेस 35 करोड़ यूजर्स के कंज्यूमर बेस को सर्विस देता है।

ग्रुप ने कहा, “वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2023-24 तक अडाणी पोर्टफोलियो की सकल संपत्ति सालाना आधार पर 25 फीसदी की दर से बढ़ी, जबकि कर-पूर्व लाभ में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसकी तुलना में शुद्ध ऋण में सिर्फ 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह पूंजी को कुशलतापूर्वक लगाने में समूह की असाधारण क्षमता को दर्शाता है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें