अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने केन्या में 30 वर्षों के लिए प्रमुख इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन लाइंस के निर्माण और संचालन के लिए एक समझौता किया है। केन्या के ऊर्जा विभाग के कैबिनेट सेक्रेटरी ओपियो वैन्डायी ने यह जानकारी दी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने केन्या इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (केट्राको) के साथ एक प्रोजेक्ट एग्रीमेंट साइन किया। प्रोजेक्ट के तहत अदाणी ग्रुप 3 पावर लाइंस का निर्माण करेगा।
