एशिया के सबसे बड़े स्लम कहे जाने वाले मुंबई (Mumbai) के धारावी (Dharavi) में पुनर्विकास और निर्माण कार्य के लिए 3 कंपनियों ने अलग-अलग बोली जमा की हैं। इनमें गुरुग्राम मुख्यालय वाली डीएलएफ (DLF), नमन ग्रुप (Naman Group) और अडानी रियल्टी (Adani Realty) शामिल हैं। धारावी रिडेवलपमेंट बोर्ड (Dharavi Redevelopment Board) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसल एसवीआर श्नीनिवास ने बुधवार 16 नवंबर को इसकी पुष्टि की। धारावी के इसके पुनर्विकास पर करीब 20,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। महाराष्ट्र अथॉरिटी ने 1 अक्टूबर, 2022 को धारावी के रिडेवलपमेंट के लिए एक टेंडर जारी किया था। प्री-बिड मीटिंग 11 अक्टूबर तय की गई थी, और बोली जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की थी। हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया था।
