देश की दो प्रमुख सीमेंट कंपनियां- अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (Ambuja Cements Ltd) और ACC लिमिटेड ( ACC Ltd) जल्द ही अडानी ग्रुप (Adani Group) की हो जाएंगी। अडानी ग्रुप ने रविवार को बताया कि उसने अंबुजा सीमेंट्स और ACC लिमिटेड में स्विजरलैड की कंपनी होल्सिम एजी (Holcim AG) की पूरी हिस्सेदारी खरीदने के लिए उसके साथ 10.5 अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। अडानी ग्रुप विदेश में स्थित अपनी एक सब्सिडियरी के जरिए यह हिस्सेदारी खरीदेगी।
