Get App

AI impact on Jobs: जितनी नौकरियां खत्म होंगी, उससे ज्यादा पैदा होंगी, Deloitte के AI एग्जीक्यूटिव की ये है राय

Artificial Intelligence: टंडन ने आगे कहा, AI लोगों की जगह ले लेगी, ऐसा नहीं होगा। आपको अभी भी इंसानों की जरूरत है। जब आईटी, टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर चलन में आए तो नौकरियों के खत्म हो जाने का ऐसा ही डर था। लेकिन जरा देखिए कि आईटी की वजह से दुनियाभर में कितनी नौकरियां पैदा हुई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2024 पर 6:10 PM
AI impact on Jobs: जितनी नौकरियां खत्म होंगी, उससे ज्यादा पैदा होंगी, Deloitte के AI एग्जीक्यूटिव की ये है राय
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कुछ निश्चित नौकरियों को खत्म कर देगी। हालांकि, इससे अधिक नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कुछ निश्चित नौकरियों को खत्म कर देगी। हालांकि, इससे अधिक नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। डेलॉयट के AI एग्जीक्यूटिव रोहित टंडन ने यह राय जताई है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य AI और मानवों के बीच सहयोग का है, ना कि AI मानवों की जगह ले लेगी। टंडन ने कहा कि वह एक क्रांतिकारी युग की कल्पना करते हैं, जहां टेक्नोलॉजी वर्कफोर्स की जगह लेने के बजाय उसे सशक्त बनाएगी। डेलॉयट LLP के AI सेगमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर टंडन ने कहा कि AI नौकरियां नहीं छीनेगी, बल्कि कुछ आसान नौकरियों को खत्म कर देगी, और नई नौकरियां पैदा करेगी।

इंसानों की जरूरत नहीं होगी खत्म: टंडन

टंडन ने आगे कहा, “AI लोगों की जगह ले लेगी, ऐसा नहीं होगा। आपको अभी भी इंसानों की जरूरत है।” टंडन ने कहा कि जब आईटी, टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर चलन में आए तो नौकरियों के खत्म हो जाने का ऐसा ही डर था।" उन्होंने कहा, “लेकिन जरा देखिए कि आईटी की वजह से दुनियाभर में कितनी नौकरियां पैदा हुई हैं। यही बात AI के साथ भी होने जा रही है। यह सर्वव्यापी होने जा रहा है, ठीक वैसे ही जैसे आज है, जैसे आपके पास आज के सबसे बड़े सुपरकंप्यूटर आपके फोन पर उपलब्ध हैं, कुछ सबसे शक्तिशाली AI एल्गोरिदम आपके पर्स में, आपके बटुए में, आपकी जेब में होंगे।”

"जीवन का हिस्सा बन जाएगी AI"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें