पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने और अमेरिका-ईरान युद्ध से बुरी तरह प्रभावित एयर इंडिया (Air India) ने खर्च घटाने के उपाय अपनाए हैं। कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों से कहा है कि अगर मध्य-पूर्व के हालात नहीं सुधरे तो यह साल बहुत, बहुत मुश्किल होने वाला है। लेकिन फिर भी कंपनी छंटनी करने की तैयारी में नहीं है। लेकिन हां कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) रोकना उसके उपायों में जरूर शामिल है। एयर इंडिया ने कर्मचारियों से गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने को कहा है।
