Get App

तेलंगाना में मेगा गीगाफैक्ट्री कॉरिडोर के लिए Amara Raja जुटाएगी एक्सटर्नल फंडिंग, आगे चलकर ला सकती है IPO

Amara Raja Energy & Mobility को उम्मीद है कि उसका नया एनर्जी एंड मो​बिलिटी बिजनेस 2030 तक उसके 5-6 अरब डॉलर के रेवेन्यू में लगभग 2-3 अरब डॉलर का योगदान देगा। कंपनी ने अब तक किसी भी चीज पर जितना खर्च किया है, उससे कहीं अधिक खर्च अगले 5 वर्षों में करने जा रही है। गीगाफैक्ट्री कॉरिडोर के लिए सभी पूंजीगत खर्चों को कंपनी इंटनर्ली फंड करने का इरादा नहीं रखती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 4:19 PM
तेलंगाना में मेगा गीगाफैक्ट्री कॉरिडोर के लिए Amara Raja जुटाएगी एक्सटर्नल फंडिंग, आगे चलकर ला सकती है IPO
9,500 करोड़ रुपये बहुत बड़ा अमाउंट है, और पिछले 30 वर्षों में पूरे समूह का पूंजीगत खर्च इसके बराबर नहीं रहा है।

बैटरी मेकर अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (ARE&M) तेलंगाना में 9,500 करोड़ रुपये की लागत वाला एक गीगाफैक्ट्री कॉरिडोर स्थापित कर रही है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंपनी डेट, इक्विटी या दोनों के मिश्रण जैसे एक्सटर्नल फंडिंग विकल्पों की तलाश कर रही है। वर्तमान में, ARE&M आंतरिक स्रोतों से पैसे जुटा रही है और अमारा राजा एडवांस्ड सेल टेक्नोलोजिज (ARACT) के माध्यम से निवेश कर रही है। इसे एक अलग एंटिटी में बांटा जा चुका है। 2021 में स्थापित ARACT को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बैटरी सेल, पैक और फिक्स्ड चार्जर बनाने का काम सौंपा गया है।

ARACT के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जयदेव गल्ला का कहना है, "हमारे मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस के पहले चरण के दौरान जब हम 8-10 गीगावाट घंटे (GWH) क्षमता तक पहुंच रहे हैं, तो हम अपने खुद के आंतरिक स्रोतों और उधारों के साथ मैनेज करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन इससे आगे जाने के लिए, हमें इक्विटी के माध्यम से पैसे जुटाने होंगे।"

2029 तक 16 GWH सेल निर्माण क्षमता का लक्ष्य

गल्ला के मुताबिक, 'हम 2029 तक 16 GWH सेल निर्माण क्षमता का लक्ष्य बना रहे हैं। क्षमता विस्तार को बाजार की मांग के आधार पर कैलिब्रेट किया जाएगा। वांछित उत्पादन का 50 प्रतिशत हासिल करने के बाद, हिस्सेदारी कम करने पर विचार किया जाएगा।' आगे कहा कि, "हमने अभी तक उस पॉइंट पर एक्शन के तरीके पर फैसला नहीं किया है, लेकिन हम विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। लिस्टिंग से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें