Get App

Amazon.com की सेवाएं हजारों यूजर्स के लिए डाउन: डाउनडिटेक्टर

Amazon Down: दिग्गज अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon.com Inc की सेवाएं बुधवार को हजारों यूजर्स के लिए डाउन रहीं। भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे तक करीब 12,000 से अधिक यूजर्स ने Amazon.com को एक्सेस करने में दिक्कत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2022 पर 10:39 PM
Amazon.com की सेवाएं हजारों यूजर्स के लिए डाउन: डाउनडिटेक्टर
कुछ यूजर्स ने एमेजॉन की क्लाउड सेवा Amazon Web Services के डाउन होने भी रिपोर्ट दर्ज कराई

Amazon Down: दिग्गज अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon.com Inc की सेवाएं बुधवार को हजारों यूजर्स के लिए डाउन रहीं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने वेबसाइटों और मोबाइल ऐप के डाउन होने पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector के हवाले से यह जानकारी दी है। Downdetector के मुताबिक, अमेरिका में सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे) के करीब 12,000 से अधिक यूजर्स ने Amazon.com को एक्सेस करने में दिक्कत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्लेटफॉर्म में डाउन की समस्या से इससे भी कहीं अधिक संख्या में यूजर्स प्रभावित हुए होंगे।

Downdetector पर कुछ यूजर्स ने एमेजॉन की क्लाउड सर्विस यूनिट Amazon Web Services के डाउन होने को लेकर भी रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि ऐसे यूजर्स की संख्या 300 से भी कम थी। खबर लिखे जाने तक Amazon की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया था।

यह भी पढ़ें- Rekha Jhunjhunwala के निवेश वाले इस शेयर की 34.5% बढ़ सकती है कीमत, ICICI सिक्योरिटीज ने दी 'BUY' की सलाह

Amazon में 20,000 कर्मचारियों की छंटनी की आशंका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें